Breaking News

युवती के पिता की तहरीर पर दो युवक के विरूद्व साजिश रचने और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवती के पिता की तहरीर पर दो युवक के विरूद्व साजिश रचने और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के थाना सरायमीर ग्राम कटघर जलाल निवासी ( कल्पनिक नाम ) मुन्ना चौहान ने सरायमीर थाने में तहरीर दी की  धीरज चौहान पत्र सहबलाल ग्राम सडूहां थाना सरायमीर अपने साथी त्रिभुवन पुत्र लालभुवन चौहान ग्राम गनापुर थाना गम्भीरपुर को लेकर दिनांक 31दिसम्बर 019 को सुबह शौच के लिए गई थी मेरी19 वर्षीय (कल्पनिक नाम ) मुन्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस पीड़ित पिता की तहरीर पर अपराध संख्या 04/020 धारा 366, 120 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने