Breaking News

यूपी टेट परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फाँसी।

इटावा।

रिपोर्ट: मो० अजहर आदिल 

इटावा यू पी टेट परीक्षा में 4 अंको से फेल होने पर 25 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर की आर्थिक स्तिथ भी थी खराब कुछ दिनों पहले पिता की भी केंसर के चलते हो चुकी थी मौत, घटना के वक़्त घर मे अकेली थी युवती।
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम महानेपुर में देर रात फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना के वक़्त घर मे युवती अकेली थी घर वाले इटावा शहर में रिश्तेदारी में शादी में गये थे, पड़ोसियों की माने तो घर मे चार बहिनो में और एक भाई में सबसे बड़ी बहिन दीपा घर की आर्थिक स्तिथ को लेकर भी परेशान रहती थी कुछ दिनों पहले पिता की भी केंसर से मौत हो गई थी दीपा बी टी सी कर चुकी थी और उसको उम्मीद थी कि टेट परीक्षा पास कर उसकी सरकारी नौकरी के रास्ते भी खुल जाएंगे लेकिन अभी एक हफ्ते पहले हुई टेट परीक्षा की आंसर शीट आने पर जब दीपा ने आंसर चेक किये तो उस हिसाब से उसको पास होने में चार नंबर कम थे जिसके बाद दीपा बड़ी परेशान रहने लगी थी और संभवतः इसी के चलते उसने अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया और जब कल रात घर वाले शादी में गये हुए थे तब उसने फांसी लगा ली जब घर वाले सुबह वापिस लोटे तो घर वालो को जानकारी हुई।
वही इस बारे में इटावा पुलिस कप्तान आकाश तौमर ने कहां है कि पुलिस को जो तहरीर दी गई उस हिसाब से सारे तथ्यों के आधार पर जांच की जायेगी।


और नया पुराने