Breaking News

CAA के विरोध में हस्ताक्षर अभियान, राष्ट्रपति को भेजेंगे मांग पत्र।

आज़मगढ़।

सरायमीर। शुक्रवार को जगह स्टाल लगा जमीयत उलमा सरायमीर आजमगढ़ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (C. A. A.) ( एन.पी.आर) ( एन. आर. सी) के विरूद्व राष्ट्रपति के नाम मांग पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।इस सम्बन्ध में जमीयत उलमा सरायमीर के सचिव मोहम्मद फैसल ने बताया कि (सी. ए. ए.) (एन.पी.आर) ( एन. आर. सी) के विरूद्व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जल्द जल्द एक लाख से हस्ताक्षर करा कर जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम श्रीमान राष्ट्रपति महोदय भारत को मांग पत्र भेजा जाएगा  जमियत के प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती अशफाक अहमद ने कहा कि  हिन्दुस्तान एक सेकुलर देश है। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (C.A .A ) सविधान की संविधान के बिल्कुल विपरीत है । और नागरिकता के अधिकार वंचित करने वाली है ।जिससे पूरा देश जनता का आक्रोश झेल रहा है और काले कानून के विरुद्ध प्रर्दशनों की लहर दौड़ गई है । केन्द्रीय सरकार जनता की भावनाओं को गम्भीरता से लेने के अतरिक्त बल से कुचलना चाहती है जो देश की अखण्डता और इस्तुत्व के लिए बड़ा खतरा सिद्ध होगा । इसी लिए हम  जमियत उलमा हिन्द महामहिम महोदय से जनता की भावनाओं व चिन्ताओं के सर्दभ में मांग करते है कि नागरिक्ता संशोधन एक्ट 2019 ( C . A . A ) को वापस लिया जाय और इसके लिए उचित कार्यवाही प्रयोग में लाई जाये। जमियत उलमा सरायमीर के सचिव ने बताया कि (C.A.A) जैसे काले कानून के विरूद्व शांतिपूर्ण गांव गांव में जमियत हस्ताक्षर मुहिम चला रही है। उसको जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम श्रीमान राष्ट्रपति महोदय को भेजेगी।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने