आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की विदेश में मौत।जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी रियाज अहमद 40 पुत्र सलाहुद्दीन रोजी-रोटी के लिए लगभग 15 वर्षों से बोरनाई देश में रहकर काम करता था जिससे उसके परिवार का पालन-पोषण होता था। बोरनाई से घर आया उसके बाद पुनः आठ महा हुआ रोजी-रोटी के लिए बोरनाई चला गया।आज दिनांक 16 जनवरी 020 को उसके घर बोरनाई से फोन आया कि रियाज अहमद सर्दी बुखार आया था जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है रियाज की मौत की खबर सुनते ही परिवार के साथ-साथ मोहल्ला के लोग गमगीन हो गए। मृतक का अंतिम संस्कार बोरनाई में ही होगा।मृतक के दो पुत्र व दो पुत्र है।मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण उसकी पत्नी बच्चों के साथ मयके में रहती है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर