Breaking News

6700 रुपये की जाली करेंसी व करेंसी बनाने का उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.01.2020 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री सिद्धार्थ तोमर के दिशा निर्देशन में वारण्टी / वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा अपराधियो के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर अलग-अलग टीम बनाकर वारण्टी / वांछित अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसके क्रम में अभियुक्त सलीम अहमद पुत्र मो0 आजम निवासी जैराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6700 रूपये के जाली नोट व जाली नोट बनाने के उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2020 धारा 489C/489D IPC पंजीकृत किया गया है।
 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सलीम अहमद पुत्र मो0 आजम निवासी जैराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

 बरामदगी

1. जाली नोट 6700 रूपये
2. एक अदद लैपटाप सैमसंग
3. एक अदद प्रिंटर 
4. एक अदद चार्जर
5. एक अदद बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस
6. चार अदद प्रिंटर के स्याही का डिब्बा
7. एक बंडल पेपर A-4 साईज
 पंजीकृत अभियोग

      1. मु0अ0सं0 11/2020 धारा 489C/489D भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0  विमलेश कुमार मौर्य थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 माखन सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 सुभाष सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 सुजीत थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
और नया पुराने