Breaking News

श्री गाँधी पीजी कालेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में बच्चों ने पेश किए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के प्राइमरी विद्यालय मालटारी प्रथम पर आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर  के तीसरे दिन प्रातः छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। स्वयं सेविकाओं ने झाड़ू लगाए व स्वयंसेवक फ़ावड़ा से विद्यालय परिसर के घास की सफाई की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिकांश स्वयंसेवक सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी लोग शिविर में क्रम से मंच पर आते गए तथा अपना नाम ,पिता का नाम, कक्षा, ग्राम, तहसील व जनपद को बताते हुए अपना परिचय दिए ।कुछ लोगों ने अंग्रेजी भाषा में भी अपना परिचय दिया। इस सामूहिक परिचयात्मक प्रक्रिया संपन्न होने से फायदा यह हुआ कि जिन लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अवसर नहीं मिल पाते थे उन सभी लोगों को अवसर मिल गया। बौद्धिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना अंकिता विश्वकर्मा, स्वागत गीत शिखा पांडे एवं अमृता सिंह ने गाया। एन.एस.एस डायरी से सुषमा यादव -सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, अभिषेक ने प्रहसन सुनाया- चार का चक्कर, आशीष गौड़ देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए । वाजिद लव तथा अभिषेक गौड़ चुटकुला, कृष्ण कुमार ने कविता मां पर सुनाया।
 स्वयंसेवक सेविकाओं को संबोधित करते हुए एन.एस.एस. प्रभारी श्री शैलेश सिंह ने कहा, कि छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए जीवन में अनुशासित होना  अनिवार्य है अनुशासन हमें जीवन में संतुलित ढंग से आगे बढ़ने में सहायक होता है। एनएसएस प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने संचालन किया श्री नितेश जायसवाल ने बच्चों को पोस्टर प्रतियोगिता की जानकारी दी कार्यक्रम के समय बाबू जनार्दन राय , साथ ही बृजेश शर्मा व चंद्रशेखर यादव उपस्थित थे।
और नया पुराने