मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
पोखरी नीलामी पर धमकी देने का आडियो वायरल।
हत्या की धमकी देने का आरोप लगा थाने में दी तहरीर।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में पोखरी नीलामी पर पूर्व में नीलामी लेने वाले पक्ष के द्वारा मोबाइल फोन पर गाली गलौज हत्या की धमकी का ऑडियो वायरल हुआ और देर शाम को जीयनपुर थाने में तहरीर दी गई।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ नगर पंचायत में नियमानुसार गुरुवार को गाटा संख्या 444 की सबसे ऊंची बोली 1765500 रुपये में लगाकर अक्षयबर साहनी पुत्र रामजीत साहनी निवासी वार्ड न0 8 रामपुर लिया गया है। जिसके उपरांत उसके चचेरे भाई दुर्गा साहनी पुत्र राजवीर साहनी ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र सोनकर पुत्र बलिराम सोनकर निवासी वार्ड न0 3 जानकीपुरम के द्वारा मोबाइल फोन पर गाली गलौज वह हत्या की धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ और साथ ही जीयनपुर थाने पर देर शाम को तहरीर दी गई।
वहीं धर्मेंद्र सोनकर ने ऑडियो में पोखरी पर न्यायालय में विवाद चलने की भी बात कही। ऑडियो वायरल को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही है।