मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
मां के द्वारा कोतवाली में लड़की को अगवा करने की दी तहरीर।
मां के द्वारा तहरीर देने के 2 घंटे बाद लड़की पहुंची थाने।
लड़की ने लगाया मां के ऊपर मारपीट करने का आरोप ।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी भटौली (अंजान शहीद) की रहने वाली महिला ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपनी लड़की को अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप।
जानकारी के अनुसार ग्राम भटौली अंजान शहीद गांव निवासिनी महिला गुड्डी देवी पत्नी स्व0 हरिहर राजभर ने 6 लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात्रि समय लगभग 12:00 बजे के करीब अंजान शहीद गांव का रहने वाला लड़का सलीम पुत्र अकरम और उसके पांच साथी रात्रि में हमारे घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए कट्टा सटाकर हमारी लड़की को उठाकर ले गये। सोमवार की सुबह गांव के दो दर्जन महिला व पुरुष के साथ थाने पर पहुंचकर लड़की को जबरन अगवा करने की तहरीर कोतवाली में दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद तत्काल लड़के के घर पहुंच अभी जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि तब तक 2 घंटे के अंदर ही लड़की और लड़का थाने पर मौजूद हो गए और पुत्री ने अपने मां पर आरोप लगाया कि मां ने मारपीट कर खुद ही लड़के के साथ हम को भगाया है। लड़की का आरोप है कि हमारी मां आए दिन मारा-पीटा करती थी और जबरदस्ती लड़के को बुलाकर कहा कि लड़की को लेकर जाओ नहीं तो हम मार डालेंगे लड़की ने बताया कि हमारी उम्र 18 साल हो चुकी है। हमारे मां द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी आरोप झूठे हैं।