Breaking News

ए आर एस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा।

महिला सशक्तिकरण से भारत होगा सशक्त: राजीव शुक्ला


सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के  ए आर एस पब्लिक स्कूल  गडेरूआ पर प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम  संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव राजीव शुक्ला एसीजेएम ने अपने संबोधन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहीत महिलाओं के सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला वहीं उन्होंने कहा कि महिलाएं जब सशक्त होंगी तभी भारत सशक्त राष्ट्र बनेगा ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वार दीप प्रज्वलन कर किया गया विद्यालय की  छात्र छात्राओं के द्वारा  सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, मौसमी गीत, डांस, अनपढ़ बीवी कॉमेडी, डांस, राधे-राधे  , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चुनरी ,जौनपुर की चुडी, अन्य कार्य क्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक  अशोक कुमार सिंह प्रबंधक  सुमित्रा निदेशक अभिषेक सिंह टिप्पू सिंह संतोष सिंह मारकंडेय प्रसाद धीरेंद्र प्रताप महिमा पांडे प्रीति शील  रंजन राय आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने