Breaking News

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार भेजा गया जेल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़

सगड़ी। 
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नरहन खास मोड के पास से चोरी के सामान के साथ तीन चोर को गिरफ्तार कर जीयनपुर पुलिस ने भेजा जेल।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर प्रभारी विमलेश कुमार मौर्य व उप निरीक्षक रविन्द्र यादव मय दल बल के साथ सुबह 10 .30 बजे नरहन खास मोड़ पर से आकाश निषाद पुत्र रामबचन निषाद उम्र 20 साल, अजय उर्फ छोटू यादव पुत्र अमरेश यादव उम्र 19 साल और शफीक अहमद पुत्र नियाम तल्लाह उम्र 21 वर्ष को निवासी डिघवनिया अपनी ही ग्राम सभा में स्थित गोमटी की दुकान से चोरी के सामान 18 बंडल चाँद तारा गुटखा, कमला पसंद , पुकार गुटखा व 2530 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें मुकदमा संख्या 13/20  धारा 457, 380, 411 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
और नया पुराने