Breaking News

आज़मगढ़ में CAA, NRC को लेकर सर्वदलीय संगठनों, छात्रों ने किया विरोध।

आजमगढ़। सीएए, एनपीआर एनआरसी के विरोध में सर्वदलीय व अन्य संगठनों द्वारा आयोजित धरना में बड़ी तादात में लोग इकट्ठा हुए। 
हाथों में राष्ट्रीय झंडा लेकर हिन्दुस्तान जिन्दाबाद व सी0ए0ए0काला कानून वापस लो का नारा लगाते हुए बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं, छात्र, छात्राएं कर्बला के ऐतिहासिक मैदान में इकट्ठा हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0रविन्दनाथ राय पूर्व प्रधानाचार्य ने किया। संचालन सभासद तारिक व अब्दुल्ला ने किया। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि भाजपा देश में धर्म व जाति के नाम नफरत व घृणा पैदाकर बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। विधायक शाहआलम गुड्डू जमाली ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई सभी धर्म, मजहब व जाति के लोगों ने मिलकर लड़ी थी। तब देश आजाद हुआ था। भाजपा देश में लोगों की कुर्बानी को दाग लगा रही है। कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा कि आज देश में पूॅजीवादी व्यवस्था ने अपना विस्तार कर लिया है। अमीर-अमीर होता जा रहा है। गरीब-गरीब होता जा रहा है। मॅहगाई चरम सीमा पर है। ताहिर मदनी ने कहा कि यह संघर्ष तब तक चलता रहेगा जब तक सी0ए0ए0 व एन0पी0आर0 सरकार वापस नहीं ले लेगी। विधायकगण डा0संग्राम यादव व नफीस अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अन्याय व नफरत पैदा करने वालों का विरोध किया है। भाजपा का राष्ट्रवाद एक धोखा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि यह काला कानून गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित करने वाला कानून है। रामदर्शन यादव, रामप्यारे यादव, राजेश यादव, जयराम पटेल, रामअवध यादव, निसार अहमद, डा0जावेद, कामरेड हामिद अली ने इस कानून को देश को तोड़ने वाला कानून बताया। छात्रनेता तलहा रसादी, अब्दुल्ला, जोरार अहमद, लालबहादुर त्यागी, अबूशाद कुरैशी ने इस कानून को देश की एकता, अखण्डता के लिए खतरा बताया। कार्यक्रम के अन्त में डा0रवीन्द्र राय ने राष्ट्रपति को दिये जा रहे ज्ञापन को पढ़कर सुनाया तथा सभी को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया। जिसमें सच्चिदानन्द राय, शमशाद, गुलाब धरी, राजेश यादव आदि।
और नया पुराने