आज़मगढ़।
सरायमीर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 चोरी की बाइक व तमंचा के साथ अन्तर जनपदी चोर गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान वाहन चोरी अपराधो की रोक थाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय , ग्रामीण आजमगढ़ तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में दिनांक - 26 . 02 . 2020 को समय 11 बजे सरायमीर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई विपिन कुमार यादव, एसआई कमल कान्त वर्मा हेडकॉन्स्टेबल रामलखन यादव, कांस्टेबल विकास यादव , कौशल राजभर, नीरज कुमार यादव के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अभियुक्त चोरी की बाइक के साथ पूनापोखर मन्दिर के पास खड़ा है सूचना पाते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने मय फोर्स के साथ मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुँचकर संदिग्ध एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया दो भागने में सफल रहे।गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ बाइक के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि चोरी की है। थाने पर लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो युवक अपना नाम-पता फैसल पुत्र अतिकुर्रहमान ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय आजमगढ़ और भागने वाले अभियुक्त का नाम-पता अंदशदीप सिंह पुत्र अज्ञात ग्राम वाजिदपुर थाना कप्तानगंज , रूमान पुत्र अज्ञात ग्राम नंदाव थाना सरायमीर आजमगढ़ बताया।अशंदीप चोरी के बाइक का फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता है और गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 6 बाइक बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेरे जानकारी में पांच बाइक है आगे बताया कि सन् 2016 अबतक कुल 35 बाइक चोरी करके आठ से दस हजार रुपये में बेच देता हूँ।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को अपराध संख्या 27 / 2020 धारा 41 / 411 / 414 भादवि व मु0अ0सं0 28 / 2020 धारा 3 / 25 आर्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार के ऊपर जनपद व गैर जनपद में कुल सात मुकदमा दर्ज है ।
मोहम्मद यासिर सरायमीर