Breaking News

अधिकारों के सचेत रहने से मिलेगा अधिकार --राजीव शुक्ला

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

बेटियां किसी भी मामले में कम नही है।

समाज के कुरीतियों में बदलाव लाने चाहिए।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवनीत कॉलेज ऑफ साइंस बघावर लाटघाट में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें महिलाओं के प्रति दिए गए अधिकार एवं कानून सहित बच्चों के अधिकार एवं कानून पर विस्तृत रूप से लोगों को जागरूक किया गया एवं उन्हें जानकारी दी गई। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया एवं समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर  प्रोफेसर डाक्टर अमरीक सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव कुमार शुक्ला विधिक प्राधिकरण सचिव आजमगढ़ ने कहा कि आज कानून आपके दरवाजे पर चलकर आ रहा है जो हमारे संविधान द्वारा जो आपको अधिकार दिए गए हैं यह उसी का नतीजा है। आप जब तक अपने अधिकारों के प्रति सतर्क नहीं रहेंगे तब तक आपको अधिकार नहीं मिलेंगे जिसके लिए आपको लड़ना होगा यह अलग बात है कि आपको अपने कर्तव्य एवं अधिकारों की पूरी तरह से जानकारी रहनी चाहिए। यही नहीं आज सरकार ने कई कानून ऐसे बनाएं जिससे महिलाओं और बच्चों को अधिकार दिए गए हैं। जिससे उनको सुरक्षा प्रदान की जा सके। यही नहीं कई हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य जानकारी के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। जिससे लोगों को न्याय मिल सके। प्राधिकरण निशुल्क न्याय देने के लिए तत्पर है। बशर्ते इसके लिए आपको प्राधिकरण के पास आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपराध महिलाओं पर बढ़ रहे हैं। उसके लिए हमारा समाज पूरी तरह से जिम्मेदार है कारण की जो लिंगा अनुपात में अंतर होता जा रहा है। उसके वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में यदि हमने लिंगानुपात में सुधार नहीं किया तो लोगों को अब अपने बेटे की शादी करने के लिए बेटियों के दरवाजे पर जाना पड़ेगा जो आज दहेज मांग रहे हैं। उन्हें कभी दहेज से रूबरू भी होना पड़ सकता है।
तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि तहसील पर आय जाति निवास सहित आम आदमी बीमा योजना किसान बीमा योजना आदि योजनाएं दी जाती हैं।जिसके लिए व्यक्ति को सतर्क रहते हुए समय से पूर्व आवेदन कर कर इन्हें प्राप्त किया जा सकता है। समाज कल्याण नीलम पांडे ने बताया कि बेटियां समाज में उपेक्षित हैं। जिसे रोकने के लिए हम सब को जागरूक होना पड़ेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा जो चलाया जा रहा है। वह अपनी जगह पर पूर्ण है और सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिससे उनकी भूण हत्या और उनकी समस्याओं को रोका जा सके। पर कुल के बावजूद आज भी समाज की जो दूषित प्रवृतियां हैं। उनसे हमें लड़ना पड़ रहा है। उन्हें दूर करने के लिए जागरूकता की जरूरत है। वही कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रोफ़ेसर डाक्टर अमरिक सिंह ने कहा कि बच्चों में गीता और रामायण एवं रामचरितमानस का अध्ययन कराया जाए तो समाज में काफी बदलाव लाया जा सकता है।सरकार की कोशिश होनी चाहिए कि ऐसे पाठ्यक्रमों को पुस्तकों में शामिल करना चाहिए। संचालन डॉक्टर सुशीला एवं शाह आलम सांवरिया ने किया इस दौरान सी एल निगम,अनु सिंह,नीलम पांडे,शिवाली त्रिपाठी,अनीता यादव, पिंकी सिंह,रीना यादव,नवनीत सिंह,रीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने