आज़मगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह द्वारा मुबारकपुर थाना क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ फुट पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आज दिनांक 27 फरवरी 2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह द्वारा मुबारकपुर थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा यह भी अपील की गई कि आप सभी आपस में मिलजुल कर रहे तथा किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें किसी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी को सूचित करें जिससे की शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके फुट पेट्रोलिंग अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल खां डाग स्क्वायड व भारी फोर्स के साथ भ्रमण किया गया।