Breaking News

शरारती तत्वों ने गिरा दी कबिस्तान कि दीवाल।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग पुनः बनवाया।

दो सम्प्रदायों में दंगा कराने की साजिश नाकाम ।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने गांव में स्थित कबिस्तान की नवनिर्मित गेट,शिलापट व कब्रिस्तान की दीवाल गुंबद को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस और एसपी ग्रामीण और ग्रामीणों के सहयोग से पुनः मरमत करायी और ऐसे शरारती तत्वों द्वारा दो सम्प्रदायों के बीच दंगा कराने की मनसा पर पानी फेर  दिया।
वही ऐसे शरारती तत्वों की मंशा को पुलिस और ग्रामणो ने नाकाम तो किया ही ऊपर से एक बार इस इलाके में एक बार पुनः यह साबित कर दिया कि गंगा जमुना तहजीब की बानगी यहां अब भी कायम है। जहाँ हिन्दू मुसलमान भाई चारे के सात रहते हुए एक दूसरे का सहयोग करते है। और समस्त त्योहार मिलजुल कर मनाते है। वही पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा विवाद होते होते बाल बाल बच गया।
एस पी ग्रामीण नागेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस नजर रखे हुए है। फिलहाल शरारती तत्वों के मंसूबे को लोगो की सूझबूझ ने नाकाम कर दिया है। जीयनपुर कोतवाल गजानन्द चौबे और सी ओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभाला।कोतवाल गजानन्द चौबे ने कहा तवाली में किसी ने कोई तहरीर नही दी।और लोगो के सूझबूझ से बड़ा मामला टल गया।
और नया पुराने