मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
सामान्य प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता निरंतर कराए जाने पर उप जिलाधिकारी ने दिया बल।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी पब्लिक स्कूल पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी सगड़ी रावेंद्र सिंह के द्वारा विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर कराया जाना चाहिए जिससे छात्रों को बड़ी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी साथ ही उन प्रतियोगी प्रतिभागी छात्रों को जो पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके उन्हें सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विगत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 500 छात्रों ने हिस्सा लिया प्रथम पुरस्कार सूरज यादव को साईकिल वह द्वितीय पुरस्कार अवनीश यादव को फैन व तृतीय पुरस्कार संदीप गौड़ को दिवाल घड़ी दी गई साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में अन्य 60 छात्रों को मेंडल देकर पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया अध्यक्षता हरिराम चौहान संचालन जफर ने किया मुख्य रूप से संतोष चौहान आशीष शत्रुघ्न कनौजिया हरकेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।