मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना पुलिस ने 40 किलो गोमांस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराह फोर्स द्वारा कस्बा मुबारकपुर से रविवार को दिंनाक 2/2/2020 को समय 7.30 बजे तडिया चौराहा कस्बा मुबारकपुर से सहबान अली पुत्र मुख्तार अली निवासी समुन्दपुर थाना जीयनपुर आजमगढ को 40 किलो गोमास के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु.अ.स.23/20 धारा 3,5,8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा मांस का सैम्पल लेकर शेष मांस को जमीन में गाड़ दिया गया।