सगड़ी तहसील के सिफ्सा की इकाई श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आज़मगढ़ द्वारा आयोजित दिनांक 27-1-2020 को चौथा शिविर था। यह शिविर न्यायपंचायत भवन राजुपट्टी ग्राम में आयोजित था। इसके ग्राम प्रधान अवधराज थे। यह शिविर बड़े बेहतर रूप से सम्पन्न हुआ। क्योकि लोगो के प्रयास से बहुत जल्दी जनता जनार्दन इकट्ठा हो गयी और कार्यक्रम शीघ्र ही प्रारम्भ हो गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ एन.एस.एस. सांग 'उठें समाज के लिए उठें उठें' से प्रारंभ हुआ, जो एन.एस.एस. के कंडीडेट के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जनसंख्या-विस्फोट, उमेश-स्वास्थ्य पोषण का महत्त्व, बलवंत-स्वच्छता, अभिषेक-किशोरावस्था,गुड़िया बानो-हमारे कानूनी अधिकार,रूपल गोंड-मादक द्रव्यों के सेवन से बचने के उपाय, सुनील गोंड-लैंगिक विषमता,चंदन चौहान-मानवाधिकार, रविशंकर मौर्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
स्वच्छता विषय पर लड़कियों के द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया। इसका निष्कर्ष यह था की यदि हम अपने घर के आस-पास की साफ -सफाई रखते और दैनिक सफाई रखते है,नित्य प्रातः स्नान , शरीर की सफाई,नाखून काटना,वस्त्र साफ सुथरा धारण करना आदि करते है तो 90 % हम वैसे ही स्वस्थ रहेंगे और दवा पर हमें रुपया व्यय नही करना पड़ेगा। हमारा पैसा बचेगा जिसका उपयोग अन्य आवश्यक कार्यो -बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व अन्य कार्यों में खर्च कर सकते है। कार्यक्रम के समय कलावती ,पूजा, सावित्री, रामरती, रमाश्री, ज्योति, बादामी, मिना, शनिचरा, ममता मुरारी, कोलपत्ति, मुनिया, लालमती, शीला आदि महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थी।पुरुषों में संजीव कुमार, रामानंद, लालजी, रामनारायण, धर्मराज, अमनकुमार, शशि, शैलेन्द्र कुमार, विपिन कुमार,अभिषेक ,सहदेव,रामदयाल,अवधराज सरोज आदि लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर नाश्ता का वितरण हुआ। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ.शैलेश पाठक ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और आये हुए ग्रामीण जनों के प्रति धन्यवाद समर्पित किया।