Breaking News

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

 थाना- फूलपुर।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह  द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में आज दिनांक 25.02.2020 को 0उ0नि0 दिनेश पाठक मय हमराही के थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0सं0 38/2020 धारा 306 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अविनाश कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी प्लाट नं0 435 बालाजी एक्सटेन्शन सामने घाट लंका थाना लंका जनपद वाराणसी व स्थाई पता अकबरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर का दौरान वयान से विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया की नामित अभियुक्त अविनाश कुमार व पूजा का संपर्क दिनांक 27.2..2016 को बैंक ऑफ बड़ौदा इंडस्ट्रियल स्टेट मडवाडी चांदपुर वाराणसी में हुआ दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और आपस में वार्ता करने लगे वार्ता करते करते दोनों प्रेम प्रसंग की भी बात होने लगी और मिलने जुलने लगे । किन्ही परिस्थितियों में दोनों में शारीरिक संबंध बनाने लगे । मृतका पूजा सिंह अपनी शिक्षा बनारस में रहकर ग्रहण कर रही थी । वर्ष 2018 में मृतिका का चयन पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर हो गया और प्रशिक्षण करने के पश्चात मृतिका की तैनाती थाना फूलपुर में हो गई। वहां पर अविनाश को साथ रखने के फल स्वरुप मृतिका थाने में बने आवास में न रहकर प्राइवेट कमरा लेकर रहती थी और समस्या उत्पन्न होने पर कमरे बदल देती थी । इसी क्रम में उसने रियाजुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम फूलपुर देहात थाना फूलपुर आजमगढ़ के मकान में किराए पर चार-पांच माह पूर्व कमरा लिया था । जहां पर दिनांक 7.2.2020 को 20:35 बजे मकान मालिक के तहरीर पर इस्तीफाकिया सूचना दर्ज हुई की दूध देने वाला पूजा का दरवाजा खटखटा रहा है पूजा दरवाजा नहीं खुल रही है । अनहोनी की आशंका पर सूचना दिया जा रहा है की सूचना पर पूर्व विवेचक एसआई श्री विजेंद्र सिंह मय हमराही कर्मचारी गणों के मौके पर गए तो देखें की पूजा पंखे से नाएलान की रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर वरिष्ठ अफसर अनवाला व मृतका के परिजन मौके पर आए जिनकी मौजूदगी में मृतका का पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण हुई तथा मृतका का पीएम हुआ जिसमें मृत्यु का कारण अपेक्षा और वजह से एंटी मार्टम हैंगिंग आया तथा नमूना में एक्सपी मिंस कलेक्टेड एंड हैंडेड ओवर पोल्यूटर सोफा जेस्टेशनल एंड डीएनए एनालिसिस फॉर फ्रूट्स यानी कि मृतका के गर्भाशय में कुछ मौजूद हैं जिन को डीएनए परीक्षण हेतु रिजर्व किया गया है । इससे स्पष्ट है कि पीड़िता गर्भवती है अभियुक्त के डीएनए से स्पष्ट हो जाएगा । दोनों ने अवैध संबंध बनाया परिणाम स्वरूप पूजा के गर्भाशय में कुछ भ्रुण होने की आशंका जताई है  । अभियुक्त  बेरोजगार होने के कारण ज्यादा धन कमाने का लालच देकर पूजा को  गाड़ी स्कॉर्पियो खरीदने की सलाह दिया जिसके लिये मृतका को  500000 ( पाँच लाख रूपया) का लोन बैंक से स्वीकृत कराने में सहयोग किया और उसने  काफी धन अपने खाते में स्थानांतरित करवाया व नगद रुपए भी पूजा से लिए स्वयम् की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी अविनाश द्वारा पूजा से धन लिया गया । पूजा अविनाश के जाति सरोज (पासी) होने के बारे में नहीं जानती थी जिसकी जानकारी होने पर उसका उसे भी काफी ग्लानि था फेसबुक से सर्च करने पर अभियुक्त के पूजा सरोज नाम की एक अन्य महिला से संबंध होने की बात प्रकाश में आई और अभियुक्त द्वारा उक्त बात को लेकर विवाद व कहासुनी और स्वयं द्वारा डांटने व डपटने की बात व परेशान करने की बात भी प्रकाश में आई तथा मोबाइल  में भी  मृतका व अभियुक्त  की बात  करने की वॉइस रिकॉर्डर व व्हाट्एप संदेश  मौजूद है जिसने स्वयं अपने बयान में स्वीकार किया । इससे स्पष्ट है कि मृतका पूजा सिंह व अभियुक्त अविनाश कुमार के कार्यो ,आचरण,दुर्व्यवहार ,गुस्सा,प्रताड़ना तथा अन्य महिला से अविनाश के सम्बन्ध होने की शंका तथा बनारस जाने से रोकने व शादी के लिए अविनाश से कहने पर अविनाश द्वारा टाल मटोल करने पर व्यथित होकर वह मजबूर होकर अन्य रास्ता न दिखाई देने पर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया । प्राथमिक रूप से अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं  मृतका के मृत्यु के संबंध में अन्य कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया है । अभियुक्त के खिलाफ पूजा सिंह को मृत्यु के लिए प्रेरित करने का पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है अतः कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 8:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।चूंकि मृतका पूजा सिंह के गर्भाशय का भ्रूण पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित किया गया है साक्ष्य के रूप मे अभियुक्त का डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।  
 नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. अविनाश कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी प्लाट नं0 435 बालाजी एक्सटेन्शन सामने घाट लंका थाना लंका जनपद वाराणसी व स्थाई पता अकबरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर।

 पंजीकृत अभियोग।
 

1. मु0अ0सं0 38/2020 धारा 306 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1.व0उ0नि0 दिनेश कुमार पाठक थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
2.हे0का0 कृष्णमुरारी सिह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
3.का0 जितेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
और नया पुराने