आज़मगढ़।
थाना – फूलपुर।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा वाहन चोरो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2020 को उ0नि0 दिनेश पाठक मय हमराही के थाना हाजा से प्रस्थान कर जगदीशपुर तिराहे से आगे चेकिंग किया जा रहा था कि मुखवीर खास नें आकर बताया कि साहब दो मोटर साईकिल पर चार मोटर साईकिल चोर आ रहे है । सूचना पर दोनो मोटरसाईकिलो को हमराही पुलिस बल के साथ टार्च के रोशनी से रोकने का इशारा किया गया तो अचानक सामने पुलिस को देखकर दोनो मोटरसाईकिल के चालक एकाएक मोटरसाईकिल मे ब्रेक लगाकर पिछे आए हुए रास्ते की तरफ मुड़ने लगे दोनो मोटरसाईकिल आपस मे टकरा गये सड़क पर गिर गये हम पुलिस बल द्वारा एकबारगी घेरकर समय करीब 21.35 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पुछा गया तो उन्होने अपना नाम क्रमश: 1. सूरज प्रजापति पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम पठानपुरवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. भीम सोनकर पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना फूलपु जनपद आजमगढ़ 3.रविन्द्र निषाद पुत्र कपिलदेव निवासी ग्राम तहर किशुनदेवपुर थाना कप्तानगँज जनपद आजमगढ़ 4.गोविन्दा S/O राधेश्याम R/O जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताये ।मौके से दो मोटरसाईकल 1. वाहन सं0 UP 50 AP 6989 सुपर स्पेलेण्डर व रंग लाल सफेद तथा 2. मोटरसाईकिल नं0 UP 50 j 4450 हिरो होण्डा सीडी डान व रंग काली बरामदी हुई । सभी की जमा तलाशी ली गयी तो कोई सय बरामद नही हुआ । मोटरसाईकिल का मौके पर कागजात तलब किए गये तो दिखाने मे कासिर रहे आनाकानी करने लगे। कड़ाई से पूछताछ किया गया तो पकड़े गये सभी व्यक्तियो ने अपनी गलती की माफी मागते हुए बताए कि ये मोटरसाईकिल चोरी की है जिसे हम लोग नम्बर मे हेराफेरी करके बेचने के लिए सरायमीर जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियो से और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि एक मोटरसाईकिल सूरज प्रजापति के घर पर तथा दूसरी मोटरसाईकिल गोविन्दा के घर पर खड़ी है आप लोग चले तो बरामद करा सकते है । पुलिस बल के साथ मोटर साईकिल लेकर पकड़े गये व्यक्ति के बताये स्थाना पर पहुचे तो सूरज प्रजापति ने बताया कि साहव यह मेरा मकान है आगे चलकर दरवाजा खोलकाकर घर मे अन्दर प्रवेश कर कमरे के अन्दर खड़ी एक मोटरसाईकिल को इशारा कर बताया कि यह भी चोरी का है ।जिसका 3.रजि0न0- UPR50 8737 गैलेम्बर व रंग काली तत्पश्चात प्रस्थान कर गोविन्दा के घर पर पहुचा तो उसने मकान के छप्पर मे खड़ी मोटरसाईकिल जो कपड़े से ढकी है कपड़ा खीचकर बताया कि यह भी चोरी की है जिसका 4.रजि0 नं0 UP62AW4317 बरामद हुआ । मोटरसाईकिल का मौके पर कागजात तलब किए गये तो दिखाने मे कासिर रहे । पकड़े गये वाहनो कि इंजन नं0,चेचिस नं0 तथा रजि0 नं0 मे हेरा फेरी कि गयी है पकड़े हुए व्यक्तियो का ये कृत धारा 41/411/413/414/419/420/471 IPC का दण्डनीय अपराध पाकर उक्त पकड़े गये चारो व्यक्तियो को कारण गिरफ्तारी बताते हुए बाजफ्ता बाकायदा हिरासत पुलिस मे लेकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण।
1.सूरज प्रजापति S/O पन्नालाल R/Oपठानपुरवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2.भीम सोनकर S/Oरामचन्द्र R/O जगदीशपुर थाना फूलपु जनपद आजमगढ़
3.रविन्द्र निषाद S/O कपिलदेव R/O तहर किशुनदेवपुर थाना कप्तानगँज जनपद आजमगढ़
4.गोविन्दा S/O राधेश्याम R/O जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 40/2020 धारा 41/411/413/414/419/420/471 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
बरामदगी
1. रजि0नं0- हिरो होण्डा सीडी डान जिसका रजि0 नं0 UP 50 J 4450 व इंन्जन नं0 03 G27E08543 व चेचिस नं0 0327F06758
2.रजि0 नं0 UP 50 AP 6989 सुपर स्पलेडर जिसका इन्जन नं0 JA05ECE9210812 चेचिस नं0 LJA05EME9210739
3. रजि0 नं0- UPR50 8737 गैलेम्बर व रंग काली जिसका चेचिस नं0 साफ पठनीय नही है घीसा है इंजन नं0 JA 06EB8GM05159 ।
4. रजि0 नं0 UP62AW4317 , चेचिस नं0 MD634KE63F2P81497 व इंजन नं0 0E6PF2051170, रजि0 नं0 इंजन नं0 व चेचिस नं0 मे काफी भिन्नता पायी गयी।
बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1. SSI दिनेश पाठक मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
2. HC कृष्णमुरारी सिह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
3. का0 जितेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
4. उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ