Breaking News

धूम धाम से मनाया गया विद्यालय मे वार्षिकोत्सव।

लखीमपुरखीरी।

 रिपोर्ट: सुधीर गुप्ता

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला तहसील के ब्लाक कुम्भी के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने आये हुये सभीआगन्तुकों का मन मोह लिया । ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप  उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाने हेतु मीना मंच के माध्यम से प्रोग्राम कराये जा रहे हैं। जिससे आगे चलकर नन्हे मुन्ने बच्चे अन्य बड़े-बड़े प्रोग्रामों में भाग ले सकें एवं अपनी मेहनत और लगन के साथ विद्यालय गांव एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। जिसके चलते तहसील गोला क्षेत्र के गांव मूडा अस्सी के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मीना मंच के माध्यम से प्रोग्राम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने स्वच्छता नाटक पर्यावरण नाटक शिक्षा का महत्व स्वच्छता का महत्व सहित विभिन्न एकांकी गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है और प्रोग्राम को सफल बनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सत्य राम वर्मा लल्लन ने बताया कि हमारे बच्चों में इस प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साह है और यह बच्चे आगे चलकर हमारे गांव देश समाज अपने माता पिता अधिकार नाम रोशन करें ऐसी हमारी कामना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष विजयपाल वर्मा ने मंच का सफल संचालन किया। इस अवसर पर प्रधान तकी आगा. अंकित कुमार प्रधान प्रतिनिधि सफी आगा. प्रबंध समिति अध्यक्ष दयाराम. जयवीर जयराम सिंह इंटर कॉलेज बघमरा  के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह  शिवाजी वर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय  विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र वर्मा ने सभी आए हुए अभिभावक गणों मुख्य अतिथि एवं भारी मात्रा में ग्रामीणों को हृदय से धन्यवाद दिया है।
और नया पुराने