चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव
CAA एवं NRC कानून के विरुद्ध हो रहे देश एवं अन्य प्रदेश में हिंसक घटनाओं एवं झड़प के मद्देनजर जनपद चंदौली पुलिस सक्रियता से आमजन से सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित हो रहे भ्रामक संदेशों से परहेज रखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। इसके मद्देनजर एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक थानों में सम्भ्रांतजनो, विभिन्न समुदायों के व्यक्ति विशेष के साथ बैठक कर भ्रामक संदेशों से दूर रहने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।
जनपद के प्रत्येक थानों पर आगामी पर्वो एवं त्यौहारों के मद्देनजर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। साथ ही पूर्व दिनों की भांति जनपद में अमन-चैन कायम रखने की अपील की है।
इसी के साथ जनपद पुलिस महकमा द्वारा मार्निंग वाक पर निकले लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शांति व्यवस्था को बरकरार रहने में सहयोग की अपील की है। साथ ही महकमा द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक अफवाहों से दूर रहने की अपील करते उनका कुशल झेम पूछ रही है। आमजन द्वारा जनपद पुलिस के इन कृत्यों की जमकर प्रशंसा की जा रही है।