चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव
चंदौली। जनपद चंदौली के अलीनगर थाने में तैनात जफरपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को मारपीट के मामले में आरोपितों पर धारा बढ़ाने हेतु 10 हजार रुपये घूस लेते वाराणसी एंटीकरप्शन टीम ने गुरुवार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटीकरप्शन वाराणसी की टीम ने उपनिरीक्षक को मुख्यालय स्थित कचहरी के पास से बाटी-चोखा की दुकान पर पीड़ित पक्ष के हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके पास से केमिकल लगे नोट जब्त कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने मुगलसराय कोतवाली में आरोपित दरोगा के खिलाफ भ्र्ष्टाचार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही न्यायालय भ्र्ष्टाचार निवारण संगठन के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। इस मामले के बाबत एंटीकरप्शन के टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि अलीनगर थाना क्षेत्र के नींबू पुर गांव निवासी अजित कुमार पटेल का थाना अलीनगर में एक मुकदमा पंजीकृत था। उस केस की विवेचना जफरपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह कर रहे थे। मामले में आरोपितों पर धारा बढ़ाने की एवज में 10 हजार घूंस अजित पटेल से लेते हुए रंगेहाथ एंटीकरप्शन की टीम ने धरदबोचा एवं आगे विधिक कार्रवाई कर रही है।