मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु चेकिग अभियान के क्रम में दिनांक 27.02.2020 को प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर आजमगढ उ.नि. नागेश चौधरी , तथा थाना कोतवाली आजमगढ उ.नि. अनिल कुमार मिश्र , उ.नि, मनोज कुमार सिंह मय हमराह फोर्स के साफिया गर्ल्स कालेज के पास चेकिग के दौरान पीछा करने पर भाग रहे बदमाशो में से एक बदमाश द्वारा उ.नि. कमल नयन दूबे पर फायर करते हुये मुबारकपुर की तरफ बदमाश भागने लगे कि कुछ दूर जाने पर मोहब्बतपुर ईंट भट्टे के मोड़ के पास एक बदमाश को समय करीब 21.40 बजे मौजूदा पुलिस फोर्स द्वारा पक़ड लिया गया। जिसने अपना नाम रामप्रवेश उर्फ रामू यादव पुत्र हीरालाल यादव ग्राम हरिहरपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ तथा मौके से दो बदमाश भाग गये। भागने वाले अभियुक्तगणो का नाम पकडे गये अभियुक्त रामप्रवेश यादव द्वारा बताया गया कि सुशील उर्फ गोलू पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व दूसरा गुलशन यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी ग्राम कंधरापुर बाजार थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ । पकडे गये अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर थाने पर मु.अ.स. 38/2020 धारा 307,411 भादवि तथा मु.अ.स. 39/2020 धारा 3,25,27A ACT पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
1. रामप्रवेश उर्फ रामू यादव पुत्र हीरालाल यादव ग्राम हरिहरपुर थाना कंधरापुर आजमगढ़ ।
फरार अभियुक्तगण
1.सुशील उर्फ गोलू पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2.गुलशन यादव पुत्र जनार्दन यादव निवासी ग्राम कंधरापुर बाजार थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरण
एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु.अ.स.38/2020 धारा 307,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. मु.अ.स.39/2020 धारा 3,25,27A ACT थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 31/20 धारा 392,411, 504 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. मु.अ.स.32/20 धारा 307,411,504 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. मु.अ.स. 24/20धारा 307, 411 थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।