Breaking News

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर रात्रि आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डा0 वाईके राय को निर्देश दिए कि 06 मार्च 2020 से आयुष्मान भारत परामर्श दिवस का आयोजन प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करना सुनिश्चित करंे। उन्होने कहा कि उक्त दिवस के अवसर पर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड धारक मरीजों को आशा के माध्यम से सामुदयिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बिमारी से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों सहित बलाकर उनकी बिमारी से सम्बन्धित जांॅच/उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाए कि उनकी बिमारी का निःशुल्क उपचार आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत किसी सूचीबद्ध चिकित्सालय में उपलब्ध हैै।
 इस प्रकार काउन्सलिंग करने से मरीज/परिवार के सदस्यों के समक्ष किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नही होगी एवं मरीज वांछित अस्पताल से जाकर योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपचार करा सकते है। यदि मरीज का स्वंय आना सम्भव नही हो तो परिवार के किसी जिम्मेदार व्यक्ति को मरीज की बिमारी, जाॅच/उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाए साथ ही यदि किसी कारणवश परिवार के सदस्यों का गोल्डेन कार्ड नही बना हो तो ऐसे सदस्यों का गोल्डेन कार्ड भी 06 मार्च 2020 को बनवाना सुनिश्चत करंे।
उन्होने कहा कि 06 मार्च 2020 की शाम तक प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काउन्सलिंग किए गए मरीजों की सूची विस्तृत विवरण एवं फोटोग्राफ्स को अनिवार्य रूप से डिप्टी सीमएओ डा0 वाईके राय को प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएमओ डा0 वाईके राय को निर्देश दिए कि प्रत्येक सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा काउन्सलिंग किए गए मरीजों की सूची विस्तृत विवरण सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
और नया पुराने