मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
पत्थर नसब सहित अन्य मामलों का त्वरित निस्तारण का निर्देश ।
सरकारी भूमि एव चकमार्ग पर अतिक्रमण को टीम गठित कर खाली कराए ।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील का मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद ने देर रात तक निरीक्षण किया एवं बारीकी से एकाक पटल कार्यालय का पत्रा वलियों को निरीक्षण किए एवं कम राजस्व वसूली को लेकर नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई एवं जनता के शिकायती प्रार्थना पत्रों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। वही उन्होंने संग्रह कार्यालय,आरके कार्यालय,नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम,अपर तहसीलदार सहित भूलेख नजारत अभिलेखागार आदि का निरीक्षण किया एवं कम वसूली होने के कारण नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा एवं तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता सहित नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर आदि को कम वसूली होने के कारण जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि वसूली में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ निरीक्षण के दौरान कार्यालय के बाबू एवं आर के दफ्तर के लोग हाफते नजर आए तो दूसरी तरफ उन्होंने पत्थर नसब सहित अन्य मुकदमे में काफी लंबित होने के कारण लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने ऐसे वादों को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश देते हुए सरकारी भूमि से एवं चक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए टीम गठित कर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया एवं खाली पड़ी भूमि, नवीन परती बंजर आदि पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को पट्टा करने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्यालय के तमाम कर्मचारी हाफत नजर आए। दूसरी तरफ उन्होंने अन्य सुझाव भी दिए उन्होंने तहसीलदार आदि से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तहसील समाधान दिवस पर पड़ने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को एवं लोक कल्याण हित में शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित करते हुए न्याय दे। जिससे लोगों को सरकार के प्रति एवं अधिकारियों के प्रति विश्वास जागृत हो सके।इस दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी तहसील दार हेमंत कुमार गुप्ता मयंक मिश्रा नायब तहसीलदार अरविंद कुमार यादव संतोष कुमार जगदंबा लाल श्रीवास्तव अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।