मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
नही हो पा रहा लेंन देन ग्राहक परेशान ।
स्पीड पोस्ट सहित रजिस्ट्री तक हो रही प्रभावित।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के उप डाकघर की राइटर मशीन जल जाने की वजह से जहां कंप्यूटर काम नहीं कर रहे वही न तो निकासी हो पा रही है नहीं जमा हो पा रहा है हर प्रकार के जमा एवं निकासी आदि कार्य 5 दिनों से प्रभावित हुए हैं। जिसके वजह से अब तक लाखों रुपए का लेन देन पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ ग्राहक काफी परेशान है लोग डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं और ना तो स्पीड पोस्ट और ना ही किसी प्रकार का बिल एवं रजिस्ट्री हो पा रही है नहीं बिल जमा हो पा रही है जिसकी वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं उप डाकघर पर जुड़े आरडी जमा करने वाले एवं एनएससी खरीदने वाले से लेकर आदि ग्राहक काफी परेशान है पर विभाग कई पत्र ऊपर भेज चुका है। लेकिन अभी तक मशीन को बनाया नहीं जा सका। लापरवाही इस कदर हावी है कि विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है ।वही पोस्ट मास्टर नरसिंह यादव ने बताया कि विगत 5 दिनों से मशीन जली हुई है जिसके वजह से लेनदेन प्रभावित है। जिससे अब तक लाखों का नुकसान एवं राजस्व की क्षति हो चुकी है। लगभग 5000 से ऊपर खाता धारक है और प्रतिदिन लगभग चार से पांच लाख का कारोबार होता है।अबतक हमने कई पत्र ऊपर मशीन को सही कराने के लिए भेजे लेकिन अभी तक मशीन नहीं बनाई जा सकी वही ग्राहकों में मनीष कुमार राय वेद प्रकाश राय अविनाश राय आदि ने बताया कि मशीन जलने की वजह से लेन-देन प्रभावित है हम लोग जो पैसा जमा करते हैं वह निकालते हैं वह नहीं हो पाने की वजह से काफी परेशान है।