Breaking News

जीयनपुर मदरसा बोर्ड की परीक्षा में मुन्नी बहन धराई।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में एक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा को पकड़ा गया।


सगड़ी ।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर पर मदरसा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी की दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही मुन्नी बहन पकड़ी गई।
जानकारी के अनुसार मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम जीयनपुर की सीनियर सेकेंडरी  कक्षा बारहवीं  की छात्रा नसीमा रिजवान पुत्री रिजवान हसन की स्थान पर परीक्षा दे रही शबाना को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट के उपरांत कक्ष से पकड़ा गया।
वही जिला अल्पसंख्यक अधिकारी साहित्य मीका सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की किसी भी परीक्षा में छात्रा सम्मिलित नहीं की जाएगी उसे बहिष्कृत करने के लिए रजिस्टर को पत्र लिखा जाएगा। वही इस सूचना पर सगड़ी उपजिलाधिकारी प्रियंका ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा का पहुंचकर निरीक्षण किया।
और नया पुराने