Breaking News

नगर पालिका परिषद लखीमपुर में कार्यवाही स्टाफ व सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य का वहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।

लखीमपुर खीरी।

रिपोर्ट: सुधीर गुप्ता

 जनपद लखीमपुर खीरी में सभासद सौरभ सोनी को वीरेंद्र भारती लिपिक को अधिशाषी अधिकारी आर0आर0 अम्बेश के सामने मारना महंगा पड़ा है। 6 ठे दिन भी नगर पालिका में कोई कार्यवाही स्टाफ व सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य का वहिष्कार कर धरना देकर सभासद सौरभ सोनी की गिरफ्तारी की मांग आंदोलनकारी उठाते रहे। क्षेत्राधिकारी सदर विजय आनंद से प्रथम दौर की वार्ता उनके कार्यलय में की गई। उसके बाद जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर 16 सफाई मजदूर व नगर पालिका क्लर्क संवर्ग के प्रतिनिधियों से साथ नगर पालिका सभागार में अमरेश कुमार अतिरिक्त उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी ट्रेड यूनियन के नेताओं को समझा बुझा कर और शीघ्र कार्यवाही का भरोसा देकर 6 दिनों से चल रही हड़ताल को 15 दिनों के लिये स्थगित करा दी। बैठक का संचालन चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव महादलित परिसंघ ने करते हुए कर्मचारियों की भावनाओं को सदन में रखा। प्रशासन की ओर से क्षेत्राधिकारी सदर के कहा 15 दिनों में जांच पूरी कर ली जाएगी और आज से वादी के बयान ले कर घटना स्थल का नक्शा बना लिया है। दोषी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।आर0 आर0 अम्बेश अधिशासी अधिकारी ने कहा वीरेंद्र भारती के समर्थन में पूरा स्टाफ की संवेदना है ।आंदोलन के समय यदि कर्मचारी कार्य वहिष्कार छोड़ दे तो किसी भी कर्मचारियों को कोई नुकसान नही किया जाएगा। बैठक के बाद निरुपमा बाजपेयी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भी आ गईं उन्होंने भी वीरेंद्र भारती के साथ सभासद द्वारा पीटने की घटना की निंदा करते हुए वीरेंद्र के साथ न्याय होने की बात कही। उन्होंने होली का त्योहार को देखते हुए जनहित में सफाई कार्य करने के लिये मांग की। आलाधिकारीयों के आश्वासन पर पालिका कर्मचारी काम पर लौट आए। वार्ता में अधिकारियों के अलावा चन्दन लाल वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, संतोष कुमार, महेश वाल्मीकि, सरनदास पप्पू,आकाश सिंह, राज वाल्मीकि, हरपाल, शयाम सिंह, सुरेन्द्र शरण,देवाशीष मुखर्जी, मनोज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, विनोद पहलवान, बुद्धू , गुड्डू वाल्मीकि, विजेंद्र वाल्मीकि,  मोहनी वाल्मीकि, सहित सैकड़ो की संख्या में भाग लिया।
और नया पुराने