Breaking News

लोक जन संघ पार्टी द्वारा मा0 राज्यपाल उ0प्र0 शासन को उपजिलाधिकारी के मध्यम से ज्ञापन सौंपा।

लखीमपुर खीरी।

रिपोर्ट: श्याम सिंह      

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकरननाथ में लोक जन संघ  पार्टी द्वारा मा0 राज्यपाल उ0 प्र0 शासन लखनऊ को सम्बोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। थाना हैदराबाद में दिनांक 22 /02/2020 को 5 दिन पूर्व से पुलिस हिरासत में बंद विवेक वर्मा पुत्र भगवती प्रसाद वर्मा निवासी उदयपुर म0 लोनिपुरवा थाना हैदराबाद जिला खीरी के संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी थाना पुलिस द्वारा मृतक विवेक वर्मा द्वारा आत्महत्या की जाना बताया गया। जो संदेह के घेरे में आता है जो व्यक्ति 5 दिन पूर्व में पुलिस हिरासत में था वह 100से 200 मीटर दूर जाकर कैसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर सकता है ।जिससे संदेश उत्पन्न होता है कि पुलिस की मिलीभगत है और विवेक वर्मा ने आत्महत्या नहीं अपितु पुलिस द्वारा विपक्षी गणों से सांठगांठ कर हत्या की गई है इस मामले की गहनता से जांच की जानी अति आवश्यक है। जिससे मृतक के गुनाहगारों को सजा मिल सके और एक भयमुक्त समाज का माहौल कायम रहे उक्त मामले की जांच सक्षम मजिस्ट्रेट द्वारा कराए जाने की लिये कृष्ण कुमार यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सभा ने मांग की।
और नया पुराने