Breaking News

चौपाल लगाकर एडीएम वित्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

ग्रामीणों ने अपने ग्राम प्रधान के कार्यों की प्रशंसा  की।

सगड़ी।

सगड़ी जनपद के हरैया ब्लाक के ग्राम सभा बनकटा मैं चौपाल लगाकर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने शीत कालीन भ्रमण के दौरान केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में जहां ग्रामीणों को विधिवत जानकारी दी तो वहीं पर सरकार की जनकल्याणकारी  योजनाओं के विकास कार्यों के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली और सभी पात्र व्यक्तियों से बारी बारी से पूछा कि सही ढंग से पात्र व्यक्तियों को लाभ मिला है कि नहीं लोगों ने एक स्वर में कहा कि जितने भी सरकारी योजनाएं आती है। हमारे ग्राम सभा में सभी पात्र व्यक्तियों को ही मिलती है। जैसे शौचालय आवास राशन कार्ड विधवा वृद्धा विकलांग पेंशन योजना के साथ-साथ हमारे ग्राम सभा में शौचालय नाली खड़ंजा व मिट्टी का कार्य किया गया है। गांव में विकास हुआ है आदि की जानकारी ग्रामीणों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता को दी। इस मौके पर मंयक मिश्रा नायब तहसीलदार सगड़ी, उत्तम सिंह लेखपाल, उमा प्रसाद कानूगो, ग्राम प्रधान लाहौर यादव, ग्राम विकास अधिकारी संतोष सिंह आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
और नया पुराने