Breaking News

टाप टेन 05 अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

 थाना-निजामाबाद।

 टाप टेन 05 अपराधी गिरफ्तार।

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह  द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी व होली त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध गिरफ्तारी सम्बन्धी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय आजमगढ व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय जनपद आजमगढ के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 अनिरुद्ध कुमार सिंह मय हमराहीयान के फरिहाँ चौक पर त्यौहार होली मे शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील थे कि पूर्व से आपराधिक प्रबृत्ति के व्यक्ति 1-मुजाहिद पुत्र निजामुद्दीन ग्राम फरिहाँ थाना निजामाबाद  आजमगढ 2-अबुल कैश पुत्र मो0 हाशिम ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ 3-मो0 आलिम पुत्र बदरे आलम ग्राम फरिहाँ थाना निजामाबाद आजमगढ 4-योगेन्द्र यादव पुत्र रामबचन ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद आजमगढ 5- राजू उर्फ उमर मुस्ताक पुत्र मुस्ताक अहमद ग्राम फरिहाँ थाना निजामाबाद आजमगढ जो थाना स्थानीय का टाप टेन का अपराधी है और उसके साथ अन्य लोग जो हमेशा अपराध मे लिप्त रहते है फरिहाँ चौक पर गोलबन्दी कर इधर-उधर घुम रहे थे। जिनके हाव भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ये कोई शान्ति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से घुम रहे है मौके पर ही उनको पुलिस गिरफ्त मे लेकर पुछ-ताछ किया गया लेकिन कुछ भी संतोषजनक जबाब नही दे पाये। उपरोक्त सभी पूर्व से अपराध मे लिप्त रहे है तथा लुक छिप कर अपराध अभी भी किया करते है त्यौहार होली मे इनके वजह से शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रवल सम्भावना है शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत उपरोक्त लोगो को मौके पर अन्तर्गत धारा  151 सीआरपीसी मे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा0 सवोच्च न्यायालय/मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपरोक्त लोगो का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

 गिरफ्तार करने वाली टीम-

1-उ0नि0 अनिरुद्ध कुमार सिह थाना निजामाबाद आजमगढ
2-का0 मकरध्वज थाना निजामाबाद आजमगढ
और नया पुराने