चंदौली।
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव
चंदौली
जनपद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देशानुसार जनपद पुलिस अपराध व अपराधियों एवं त्यौहारों के मद्देनजर मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना धीना पुलिस द्वारा ग्राम रैथा डाक बंगला के पास नहर पुलिया पर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 70 किंग गोल्ड ब्रांड अंग्रेजी शराब एवं सात पेटी बिना स्टिकर के अपमिश्रित शराब बरामद की गई। साथ ही कई मामलों में वांछित अभियुक्त कलाधार सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह धीना चंदौली को गिरफ्तार किया। वहीं एक तस्कर सुनील यादव मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले के बाबत धीना थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।