आज़मगढ़।
रिपोर्ट: काशिफ
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकठी शाहमोहममदपुर में शमीम मालिकार के ईंट भट्ठे के पास स्थित मुख़्तार अहमद के हाते में एक विस्फोट की सूचना प्राप्त हुईं. मौके पर पहुँच कर जांच की गयीं तो ज्ञात हुआ कि आरिफ पुत्र शम्सुद्दीन (उम्र 19 वर्ष), ज़ुलक़िफ़ पुत्र जमाल अख़्तर (उम्र 17 वर्ष ), रैयान पुत्र शकील (उम्र 12 वर्ष) निवासीगण पुरादूल्हन थाना मुबारकपुर आज समय लगभग 14:00 बजे नहाने के लिए पास के पोखरे पर आये थे. नहाते वक़्त उन्हें पास में एक झोला मिला. उस झोले को लेकर ये सभी लड़के पास के हाते में ले गए. आरिफ द्वारा उसमे से एक लोहे कि रॉड को खींचने का प्रयास किया गया. जिससे विस्फोट हुआ और आरिफ कि मृत्यु हो गयीं और ज़ुलक़िफ़ मामूली रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों कि तहरीरी सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर विरूद्ध अज्ञात अभियोग पंजीकृत जा रहा है. मौके पर शांति व्यवस्था क़ायम है. फील्ड यूनिट के द्वारा मौके कि गहन छानबीन की जा रही है.