Breaking News

प्रशासन की कड़ाई के चलते कालाबाजारी पर लगा अंकुश।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो

सरायमीर।

कोरोना के मद्देनजर लाक डाउन के चलते आजमगढ़ जिलाधिकारी के कड़े आदेश और पुलिस विभाग की कड़ाई व मुस्तैदी के चलते सामानों की कालाबाजारी पर लगा अंकुश. जिसमें साग सब्जी, आटा आदि शुरू के दो दिनो तक काफी मंहगा बिका था.शुक्रवार को प्रातः 8 बजे सर्वेश कुमार गौर तहसीलदार निज़ामाबाद, ईओ रंग बहादुर सरायमीर,अनिल सिंह थानाध्यक्ष सरायमीर काफी संख्या में पुलिस बल के साथ सब्जी मण्डी, खरेवां मोड़, नन्दा मोड़ पर अनायास  वाहनों घूमने वालों की जांच कर चालान, और कुछ लोगो को चेतावनी दे कर छोड़ा गया. सब्ज़ी मण्डी सब्जी लेने में लगी भीड़ और शासन प्रशासन के मंशा के रूप दूरी न बनाऐ जाने को लेकर सब्जी बेचने वालों को दूर दूर दुकाने लगाने की हिदायत देकर ठेला वालों को चक्रमण करने की हिदायत दी. अधिकारियों और पुलिस की गाड़ी देख जहां लोगों ने कानूनी प्रक्रिया अपनाई वही सामानों को सही रेट में बेचा गया. जिस से लोगों ने राहत की सांस ली.
तहसीलदार निज़ामाबाद बिना मास  लेते रहे लाक डाउन का जायज़ा।

सरायमीर आजमगढ़.

तहसीलदार निज़ामाबाद सरायमीर बाज़ार में कोरोना के चलते लाक डाउन की ब्यवस्था को देखने के लिए प्रातः ही मौजूद रहे  मगर स्व्यंग मास नही पहने थे .दूसरों को कोरोना से बचाव का पाठ पढ़ाने वाले खुद ही कर रह हैं उल्लघन. नन्दांव मोड़ पर पुलिस , ईओ. सरायमीर के साथ गुज़रने वालों की चेकिंग व अनायास भ्रमण करने वालों में से कुछ को चेतावनी और कुछ वाहनों का चालान किया गया.
मगर इस दौरान तहसीलदार निज़ामाबाद सर्वेश कुमार गौर ने सुरक्षा की दृष्टि से खुद ही मास नही लगाये थे.
और नया पुराने