Breaking News

दूर दराज शहरो से आये लोगो को किया जा रहा आइशुलेट।

लखीमपुरखीरी।

रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ खीरी । थाना हैदराबाद के अंतर्गत गांवों में आए हुए गांव के ही लोग दूर दराज शहरों से लाॅकडाउन के चलते अपने गांव में आने से पहले थाना प्रभारी ने उनको आइसोलेशन वार्ड में रखवाकर किया आइशुलेट।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर ग्राम सभाओं में शहरों कस्बों मोहल्लों में दूरदराज दिल्ली. कोलकाता. हरियाणा. पंजाब. नोएडा मेरठ. गाजियाबाद. सहित विभिन्न प्रांतों से लाॅकडाउन के चलते अपने घरों में वापस आने पर ग्राम प्रधानों के सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने गांव-गांव में जाकर बाहर से आए हुए लोगों को आइशुलेट करने के लिये गांव के बाहर बनाए जा रहे सरकारी भवनों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एवं क्षेत्रीय अस्पतालों के डॉक्टर के द्वारा आईशुलेटलेशन  कराने के पश्चात दोबारा उनको घर भेजा जायेंगा   इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने बताया कि थाना हैदराबाद के अंतर्गत आने वाले लोगों को फौरन ही हमारे सरकारी नंबरों पर फोन कर अवगत कराएं जिससे कि उनका आइशुलेट किया जा सके। और लोग इस कोरोना जैसी वैश्विक  महामारी की चपेट में आने से बचे रहें। इतना ही नहीं थाना इंचार्ज सभी लोगों को बताया कि वह अनावश्यक रूप से सड़कों पर ना निकाले गांव गलियों मोहल्लों में झुंड लगा कर ना चले यदि किसी को बाहर जाना हो तो अपने मोटरसाइकिल पर या साइकिल पर एक ही व्यक्ति अपने मुंह पर मास्क लगाकर ही निकले।
और नया पुराने