Breaking News

त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

सरायमीर.  होली के त्यौहार को देखते हुए थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें क्षेत्राधिकारी फूलपुर रविशंकर प्रसाद और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। शांति कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार खुशी का त्योहार है। पूरे थाना क्षेत्र कुल 33 होलिका दहन स्थल है इसके सेवा कोई व्यक्ति नयी परम्परा स्थापित नहीं कर सकते। नये मार्ग पर जुलूस लेकर नही जाएं। रंग उसी पर डालें जो स्वच्छा से खेले। खासतौर पर महिलाओं व लड़कियों पर जबरदस्ती रंग नही डालें।नायब तहसीलदार निजामाबाद ने लोगों से मिलजुलकर भाईचारा के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्षता के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव , लईक अहमद , रामेश्वर बरनवाल ने कहा कि सरायमीर कस्बा शांतिप्रिय है यहाँ हिन्दू-मुस्लिम सभी त्योहार मिलजुलकर बनाते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि छोटे-मोटे झगड़े मिलकर गांव में हल करें।और अंत में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर मस्टर मोहम्मद तारिक, मनोज पटेल, मुशीर अहमद, गौरव सिंह, राजेश कुमार यादव , डा० अलीम, खुर्शीद अहमद,  मोहम्मद फैसल , राजीव चौहान,  गजानंद यादव व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने