Breaking News

फूलपुर सब्जी मण्डी की भीड़ को व्यवस्थित करने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो

फूलपुर। शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉककडाउन के मद्देनजर आज फूलपुर सब्जी मण्डी की भीड़ को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी वागीश शुक्ला व नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी और पुलिस बल के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने भ्रमण किया व अधिकारियों ने लोगों को एक जगह भीड़ न करने का निर्देश दिया। व  ठेला फेरी वालों को बाजार में एक जगह खड़ा न रह कर वार्डो में घूमते रहने को कहा गया। उनके लिए पृथक पृथक वार्ड तय कर दिए गए हैं । जिनमें जा कर उन्हें सब्जी बेचनी है । साथ में सोशल डिस्टेंडिंग का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया । पटरी दुकानदार भी अब नगर पंचायत द्वारा चिन्हित स्थान पर ही सब्जी बेचेंगे। एक पटरी दुकानदार से दूसरे दुकान की दूरी 8 मीटर  रहेगी। परचून के दुकानदारों की सूची वार्ड के अनुसार तैयार की गई है जिन्हें ग्राहक फोन करके अपने जरूरत का सामान घर मंगा सकते हैं। उन्हें दुकान  तक घर से बाहर निकलकर जाने की जरूरत नहीं होगी। डोर टू डोर आपूर्ति की व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
और नया पुराने