Breaking News

ग्रामप्रधान ने बाहर से आये लोगों की कराई मेडिकल जांच, राहत सामग्री भी बांटी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी। विकासखंड अजमतगढ़ के लुचुई ग्राम सभा में ग्राम प्रधान ने गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी और आज बाहर से आए हुए लोगों का मेडिकल टीम बुलाकर चेकअप करवाया।
ग्राम प्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने बताया कि- हमारे गांव में कुछ लोग बाहर से आए हुए थे, कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिहाज से सभी की मेडिकल जांच की गई है। और साथ ही उन्हें यह भी बताया गया है कि- सावधानी बरतें, घर से बाहर ना निकले लॉक डाउन का पालन करें, गांव में जिन गरीब परिवारों के पास खाने के लिए राशन नहीं है, उनको उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, हमने कुछ लोगों को राशन वितरण किया और आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि गांव में कोई भी भूखा ना रहे।


और नया पुराने