Breaking News

जिलाधिकारी ने दुकानदारों से समानों के मूल्यों के बारे में जानकारी ली।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ मंगलवार 31 मार्च

जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा आज सुबह 8:00 बजे चौक पर निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी द्वारा दुकानदार से विभिन्न सामानों के मूल्य के बारे में जानकारी ली गई
इसके साथ उन्होंने फल के दुकानदार से संतरे और केले के भाव पूछे जिलाधिकारी ने लॉक डाउन लगे सुरक्षाकर्मियों को शक्ति के साथ पालन करने के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह  द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जनपद में जनता से अपील की गयी कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कम नही है।
जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे चिकित्साधिकारी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी एवं मीडिया बन्धुओं की प्रशंसा की है कि इस संवेदनशील घड़ी में आप जिस दृढ़ता और धैर्यता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें हैं, उसके लिए जिला प्रशासन आभारी है।
और नया पुराने