आजमगढ़।
संवाददाता - मो. काशिफ
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे द्वारा `भूखे को भोजन उसके द्वार, के क्रम में आज दिनांक 30 /03/020 कस्बा मुबारकपुर में वॉरियर्स हेल्प क्लब सामाजिक संगठन के सहयोग से अत्यंत गरीब जिनके घर खाना मुश्किल से बन पाता है वैसे परिवार को चिन्हित कर 200 लंच पैकेट वितरित किया गया तथा लगभग 50 निर्धन परिवार को राशन पहुचाया गया। चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे ने कहा की जब तक सब कुछ ठीक न हो जाये यह कार्य अनवरत जारी रहेगा।