Breaking News

युवाओं को नशा मुक्त बनाना ही खाकी का उद्देश्य : एसपी हेमंत कुटियाल

चंदौली।

रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव

चंदौली। जनमानस ने अपने जनपद के कप्तान द्वारा की गई विशेष अपील को सर आंखों पर लिया है। चंदौली में तेजी से पनप रहे मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त और इसकी लत का शिकार बनता युवा वर्ग को इस नशे की जद से बाहर निकालने का ध्येय लिए जनपद खाकी का यह कदम सराहनीय बन गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा चार मार्च को चंदौली की जनता से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री,परिवहन अथवा भंडारण की सूचना उनके मोबाइल नम्बर 9454403193 पर देने की अपील की गई थी। जिसपर चंदौली जनमानस द्वारा विगत दो दिनों के अंदर 8 सूचनाएं प्राप्त हुईं। जिसमें पांच विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री करते हुए एसओजी टीम ने पकड़ा।
इस बाबत मीडिया के समक्ष शुक्रवार की सुबह एसपी ने मामले का खुलासा सिलसिलेवार करते हुए  चंदौली की जनता को धन्यवाद दिया।
कहा कि जनता द्वारा प्राप्त हो रही सूचनाओं पर लगातार ऐसी ही कठोर कार्रवाई हर उस व्यक्ति के खिलाफ होती रहेगी जो किसी भी प्रकार के अवैध व अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं। जनता से आग्रह है कि सूचना सत्य एवं सटीक ही उपलब्ध कराएं जिससे कि कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। आगे बताते हुए कहा कि अभी तक जनता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर जनपद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहियों का विवरण निम्न रहा....

 *चकिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त* 
1- घूरे वियार पुत्र फेरू बियार निवासी बैरी थाना चकिया को 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ मुरारपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
2- मुराहू गुप्ता पुत्र कान्ता पुत्र निवासी बसहाँ थाना चांद जिला भभुआ बिहार को 01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ किसान इण्टर कालेज के बगल सैदपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया।
3- डब्बू पुत्र झाझू निवासी बैरी थाना चकिया जनपद चन्दौली को 620 ग्राम गांजा के साथ बैरी मोड़ पेड़ के नीचे बैरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

 *अलीनगर थाना द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त* 
 4- अमित विश्वकर्मा पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोरी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ जलालपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

 *सदर कोतवाली द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त* 
5- श्याम बाबू राम पुत्र बजरंगी निवासी ग्राम पिपरी थाना व जिला चन्दौली को 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
और नया पुराने