आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ की बेटी निधि सिंह को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रबंध शास्त्र संकाय में आयोजित 'जी डी विडला स्मृति व्याख्यानमाला'कार्यक्रम में हिन्दी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट अंक पाने और नेट उत्रीर्ण करने के लिये 'यूको राजभाषा सम्मान 'से सम्मानित किया गया।
निधि सिंह के अब तक एक दर्जन से अधिक शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।सम्मानित करने वालों में प्रोफेसर सुजीत कुमार दुबे निदेशक प्रबंध शास्त्र संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,प्रोफेसर अमित गौतम,प्रबंध संकाय, एस के सचदेवा उपमहाप्रबंधक यूको बैंक अंचल वाराणसी ,अधिष्ठाता प्रबंध संकाय प्रोफेसर एस के सिंह और पूनम राजभाषा अधिकारी यूको बैंक भी शामिल थी।
ध्यातव्य है कि इससे पूर्व भी निधि सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता में 'सांत्वना पुरस्कार 'के साथ-साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बी ए पाठ्यक्रम के दौरान 'मिस फ्रेशर' भी चुनी जा चुकी है।यूको राजभाषा सम्मान पुरस्कार को निधि सिंह ने अपने माता डॉ0 गीता सिंह एसो0 प्रोफेसर एवं अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज, आजमगढ़ और पिता डॉ0 अखिलेश चन्द्र एसो0 प्रोफेसर शिक्षा संकाय श्री गाँधी पी जी कॉलेज, मालटारी,आजमगढ़ को समर्पित किया और कहा कि 'यह पुरस्कार मै इन्हीं के अच्छे निर्देशन के कारण प्राप्त कर सकी।'निधि सिंह की इस उपलब्धि पर जनपद गौरवान्वित हुआ है और लोगों ने बधाई देकर उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल 'कुन्द' जी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि मै निधि सिंह को बचपन से जानता हूँ क्योंकि इनके माता पिता भी एक लब्ध प्रतिष्टित साहित्यकार हैं इसलिये इनका मेरे घर आना जाना रहता है ।निधि सिंह में साहित्य की अच्छी समझ है।मै इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।