Breaking News

8 से 22 मार्च 2020 तक जनपद में पोषण पखवारा मनाया जाएगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

आजमगढ़ 06 मार्च -- जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि पोषण को अभियान के रूप में स्थापित करने के लिए 08 से 22 मार्च 2020 तक जनपद में पोषण पखवारा मनाया जाएगा। उन्हाने बताया कि पखवारे के तहत 5-6 विभाग मिलकर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसे जनता के बीच जन आंदोलन के रूप में लेकर आएंगे।
   इसके तहत महिलाओं के साथ-साथ पुरुष सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें अन्य विभाग जैसे स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम विकास, उद्यान विभाग सभी मिलकर कार्यक्रमों के आयोजन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पखवारा के दौरान रैलियों का आयोजन किया जाएगा, पोषण शपथ दिलाई जाएगी, साइकिल रैली निकाली जाएगी, चैपालें लगेगी, गृह भ्रमण कर वंचित परिवारों तक पहुंच बनाई जाएगी। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्हें पोषण के बारे में परामर्श दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर आयोजन होगे। जिलाधिकारी के निर्देश के तहत तिथिवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 08 मार्च को पोषण शपथ के रूप में जिलाधिकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।
  पोषण पखवारे में गतिविधियों का फोकस वंचित परिवारों तक पहुंच बनाना है। इसके लिए गृह भ्रमण को पखवारे का आधार बनाया गया है। भ्रमण के दौरान परिवार के वरिष्ठ सदस्यों जैसे पुरुष, बुजुर्ग सदस्य, मां, सास आदि से जरूर सम्पर्क किया जाएगा। सामुदायिक बैठकों या गृह भ्रमण के दौरान ऊपरी आहार और उसकी गुणवत्ता के बारे में बताया जाएगा। पखवारे का आयोजन आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ति्रयों को संदेश देना कि पखवारे का फोकस परामर्श देना है, न कि मात्र गतिविधियों का आयोजन करना।

और नया पुराने