आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। सगड़ी तहसील के मालटारी बाजार स्थित खेल के मैदान पर अवैध अतिक्रमण के चलते बच्चों का खेलना दूभर हो गया है।
गांव में यही एक खेल का मैदान है। जिस पर पहले बच्चे खेलते थे लेकिन वर्तमान में हालात यह है की इस खेल के मैदान पर अवैध अतिक्रमण के चलते बच्चों की खेलने की जगह अब खत्म होती नजर आ रही है इस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश राय ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की और इसका सीमांकन भी करवाया लेकिन मामला सीमांकन तक ही रह गया उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई धीरे-धीरे या खेल का मैदान अब अस्तित्व विहीन होता नजर आ रहा है ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त खेल के मैदान को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराकर इसका सुंदरीकरण कराया जाए या फिर स्टेडियम का निर्माण कराया जाए ताकि बच्चों को खेलने के लिए एक अच्छा मैदान मिल सके और बच्चे अपनी शारीरिक विकास कर सकें।