Breaking News

10 लीटर कच्ची शराब नाजायज के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

 थाना-निजामाबाद।


 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा शराब एवं शराबियों के  विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व CO सदर महोदय के निर्देशन व  मुझ प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनाँक 07.03.2020 को उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहियान द्वारा एक नफर अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र मन्जुर अहमद साकिन सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को मय 10 लीटर कच्ची देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये चालान किया गया।

 संक्षिप्त विवरण घटना- आज दिनाकं 07/03/2020 को उ0नि0 रहिमुद्दीन मय देखभाल क्षेत्र कस्बा निजामाबाद मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति जरिकैन मे कच्ची शराब लेकर रशीदगंज की तरफ से शेरपुर तिराहा की ओर जा रहा है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह कर्म0गण0 मौके से प्रस्थान कर शेरपुर तिराहा के पास पहुँचकर छिपकर बैठ गये कि थोड़ी ही देर मे एक व्यक्ति रशीदगंज की ओर से आता दिखाई दिया कि मुखबिर  द्वारा इसारा से बताकर हट गया कि नजदीक आने पर तेजी से हम पुलिस बल उस व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया । नाम पता पुछते हुए जामा तलासी लिया गया तो उसने अपना नाम नफीस अहमद s/o मन्जूर अहमद सा0 सोफीगढ़ थाना अहिरौला आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी लेने पर इसके हाथ में लिए हुए जरिकैन में तरल पदार्थ मिला । जरिकैन का ढक्कन खोलकर देखा व सूंघा गया तो कच्ची शराब की बूँ आ रही थी,  जो 10 लीटर के करीब है । शराब रखने बावत प्रपत्र मांगा गया तो अपनी गलती का बार बार माफी मांगने लगा । अभियुक्त को उसके कृत्य का बोध कराते हुये मौके से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

 नाम पता अभियुक्त- 

1. नफीस अहमद पुत्र मन्जूर अहमद सा0 सोफीगढ़ थाना अहिरौला आजमगढ़

 बरामदगी -

1. 10 लीटर कच्ची देशी शराब नाजायज। 

 पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 37/20 धारा 60 EX एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

 गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1- उ0नि0 रहीमुद्दीन थाना निजामाबाद, आजमगढ़।
2. हे0का0 अरविन्द कुमार यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़। 
3. हे0का0 राजेश कुमार सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ।

 थाना-महराजगंज

 03 वांछित गिरफ्तार 

आज दिनांक 07.03.20 प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराही फोर्स के तलाश वांछित/वारंटी व रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/20 धारा 147,148,149,34,302,427 IPC के वांछित अभियुक्तगण 1. राजेश पुत्र रामरतन 2. दसई पुत्र तुफानी 3. रामचरन पुत्र रामप्यारे निवासीगण गोन्दापुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को थाना क्षेत्र के जमीलपुर मोड़ से आज सुबह 04.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
 नाम-पता- अभियुक्तगण।

1. राजेश पुत्र रामरतन निवासी गोन्दापुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. दसई पुत्र तुफानी निवासी गोन्दापुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. रामचरन पुत्र रामप्यारे निवासी गोन्दापुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय 
2. का0 मो0 मेराज
3. का0 रविन्द्र यादव
4. का0 सोनू कुमार
5. का0 अभिषेक राय

नोट-जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था हेतु कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।
और नया पुराने