Breaking News

डॉक्टर डीडी सिंह ने कोरोना वायरस से बचने के बताएं उपाय।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आजमगढ़।

आजमगढ़ जैसा कि हम सब को विदित है कि कोरोनावायरस बीमारी के प्रकोप की वजह से पूरे देश में लाकडाउन चल रहा है। हमारे जनपद आजमगढ़ में भी प्रशासन ने तत्परता और दृढ़ता के साथ लाकडाउन को लागू करके एक दुसरे से दूरी बनाये रखने की आवश्यकता के सन्देश को जनपद वासियों तक पहुंचाया है। 
शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने  आम जनमानस से अपील किया कि हम सभी इस लाकडाउन को गंभीरता से लें और परिस्थिति को नियंत्रण में रखने में अपना पूरा योगदान देते हुए एक जिम्मेदार नागिरक होने का प्रमाण दें। कोरोना एक संक्रामक बीमारी है और छूत से फैलती है। ऐसी परिस्थिति में समझदारी यही है की संपर्क को यथा संभव टाला जाय। हमें चाहिए जब तक अति आवश्यक न हो, तब तक हम घर से बाहर न निकले। स्वच्छता का पालन करते हुए समय समय पर अपने हाथो को साबुन से धोते रहे और बच्चों और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। समय का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों को करने में करें। बच्चों को चित्रकारी, पठन पाठन में लगाएं। सबसे जरुरी है कि हम सतर्कता  बरतें। और अनावश्यक घबराहट से बचें और बच्चों को तनावमुक्त रखते हुए उन्हें घर में रहते हुए साफ सफाई का पालन करने को प्रेरित करें। अनावश्यक मेसेज फोरवडॅ न करे। जो लोग जनपद के बाहर से आ रहे हैं उन्हें अपने स्वास्थ का परीक्षण अस्पताल में करवा कर क्वारेंटाइन का पालन करना चाहिए।
प्रशासन की तत्परता और हम सब के सहयोग की वजह से आजमगढ़ में अभी तक कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। हमें आगे भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करके कोरोना को हराने में अपना पूर्ण योगदान करना चाहिए। अपने दृढ निश्चय और अनुशासन से हम इस बीमारी को फैलने से रोक लेंगे।
और नया पुराने