Breaking News

जनपद में 108 कोरोना संदिग्धों के जांच के नमूने लिये गये, जिसमें से 4 पाजीटिव, 92 निगेटिव व 12 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।

आजमगढ़ 11 अप्रैल-- जिलाधिकारी ने बताया है कि कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में 108 कोरोना संदिग्धों के जांच के नमूने लिये गये, जिसमें से 04 पाजीटिव, 92 निगेटिव व 12 की रिपोर्ट आनी अभी शेष है, प्राप्त हुए। ग्रामीण होम कोरेन्टाइन में 8064 व्यक्तियों को एवं शहरी होम कोरेन्टाइन में 174 व्यक्तियों को रखा गया है। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला आपदा कोष में 638777 रू0 एवं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 41224692 रू0 की सहायता धनराशि जमा की गयी है। जनपद में अब तक 55000 मास्क का वितरण किया जा चुका है। जनपद में 752425 कार्ड धारकों के सापेक्ष 670920 कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जा चुका है, लगभग 89 प्रतिशत लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। पेंशन के अन्तर्गत 31415 व्यक्तियों को रू0 324.67 लाख दिव्यांग पेंशन, 90361 लोगों को रू0 903.61 लाख वृद्धा पेंशन एवं 38546 लोगों को रू0 385.46 लाख विधवा पेंशन दिया जा चुका है। 4091 शहरी निराश्रित, 15166 ग्रामीण निराश्रित एवं 11683 पंजीकृत श्रमिकों को रू0 1000 की सहायता धनराशि दी जा चुकी है। 


और नया पुराने