Breaking News

विदेशी मदिरा की दुकानों में छापेमारी, 12 दुकानें सीज, कारण बताओ नोटिस जारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपरद में विदेशी मदिरा दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु आठ टीमों का गठन किया गया है। उक्त आठ टीमों द्वारा 30 विदेशी मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान मुकेरीगंज, रानी की सराय, छतवारामोड़, जहानागंज, शाहगढ़, जीयनपुर, देवगांव, दीदारगंज, पुष्पनगर, बूढ़नपुर, मंेहनगर व सिंहपुर कुल 12 विदेशी मदिरा के दुकानों मंे अनियमितता (स्टाक/बिक्री रजिस्टर अद्यतन भरा नही पाया गया, स्टाक/बिक्री रजिस्टर प्रस्तुत नही किया गया व बिक्री अनियमित पायी गयी आदि) पायी गयी। इसी के साथ ही 18 विदेशी मदिरा के दुकानों में कोई अनियमितता नही पायी गयी। 
जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त 12 विदेश मदिरा दुकानों को सील करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने के हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए।

और नया पुराने