Breaking News

2 गोवंशीय पशुओ के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार।

आज़मगढ़

रिपोर्ट': वीर सिंह

थाना निजामाबाद

 2 गोवंशीय पशुओ के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

 प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपने कुशल नेतृत्व मे मय हमराहीयान व द्वितीय मोबाईल के उ0नि0 रहीमुद्दीन HC राकेश मिश्रा, का0 शखावत अली, का0 अवधेश कुमार, व इगल मोबाईल के HC राममिलन यादव, HC दिलीप सिंह मय सरकारी वाहन के देखभाल कस्बा निजामाबाद व लाकडाउन का पालन मे कस्बा निजामाबाद में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम तोवा के जैद अहमद S/0 फिरोज अहमद के सफेदा के बाग में जैद अहमद तथा जफर S/0 शाहिद अदनान S/0 लुकमान, फुरकान  S/0 इशरार शाह आलम S/0 शाहिद, नुर आलम S/0 शाहिद , शाहिद S/0 अलीकदर उर्फ झुल्लुर निवासीगण तोंवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ गोवंशीय पशु गाय बैल का वध कर मांस बेच रहे है तथा मौके पर दो पशु जिन्दा मौजूद है कि सूचना पर जैद अहमद के बगीचे मे पुलिस बल अपने आपको छुपते छिपाते तेज कदमों से बगीचे मे पहुंचकर देखा गया कि बीच बगीचा में कुल 7 व्यक्ति बैठकर बोरे में कुछ समान भर रहे है कि हम पुलिस बल को अपनी तरफ आता देख मौके पर बैठा एक व्य़क्ति जोर जोर से चिल्लाकर जफर ,अदनान ,शाहआलम, फुकरान ,नूरआलम ,शाहिद का नाम लेकर भागने के लिये जोर से चिल्लाया कि आवाज को सुनते ही सभी लोग अपने अपने हाथों में एक एक बोरे को उठाकर बाग के दक्षिण तरफ नदी की ओर जिस ओर काफी घना जंगली पेड पौधे व बाग बगीचा है भागने लगे भाग रहे व्यक्तियो को पुलिस बल द्वारा काफी दूर तक पीछा किया गया परन्तु 6  व्यक्ति भागने में ..सफल हो गये तथा मौके पर ही HC राकेश मिश्रा द्वारा एक व्यक्ति को पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम जैद अहमद S/0 फिरोज अहमद निवासी ग्राम तों वा थाना निजामाबाद, आजमगढ़ बताया तथा यह भी बताया कि साहब हम सभी लोग गाय काटकर बेचते है तथा माँस को बेचने के लिये जाने वाले थे कि आप लोग पहुच गये आप लोगो को देखकर बचा हुआ गोमांस व चापड , ठीहा लेकर अन्य लोग भाग  गये यह बाग मेरा ही है मौके पर बंधे हुये एक अदद बछडा, एक अदद गाय बरामद हुयी तथा मौके पर ताजा कुछ मांस के टुकडे सींग पूंछ जमीन पर गिरा हुआ तथा ताजा खून पडा हुआ मिला जिस पर पशु चिकित्साधिकारी को जरिये मोबाईल बुलाकर नमुना परीक्षण लिया गया। बरामद गोवंशीय गाय व बछडा को कब्जा पुलिस में लेकर थाने आया गया तथा बरामद पशुओ को उचित खाने  पीने की व्यवस्था करायी गयी। अभि0 की गिरफ्तारी में सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया। मौके पर पडा हुआ लिद व सींग को गड्डा खोदकर निस्तारण किया गया। 
 पंजीकृत अभियोग-

1-मु0अ0सं0-59/20 धारा 3/5/8 गोबध निवारण अधि0व 11पशु क्रूरता नि0अधि0 थाना निजामाबाद आजमगढ

 गिरफ्तार अभियुक्त-

1- जैद अहमद S/0 फिरोज अहमद निवासी ग्राम तोंवा थाना निजामाबाद, आजमगढ़

 फरार अभियुक्तगण

1-जफर S/0 शाहिद 2-अदनान S/0 लुकमान, 3-फुरकान  S/0 इशरार 4-शाह आलम S/0 शाहिद, 5- नुर आलम S/0 शाहिद , 6-शाहिद S/0 अलीकदर उर्फ झुल्लुर निवासीगण तोंवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

 बरामदगी

1-एक अदद गाँय व एक अदद बछडा

 बरामदगी/गिरफ्तारकर्ता-

1-प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ
2-उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ

और नया पुराने